शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गोंदरी गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 21 वर्षीय युवक अल्ताफ खान मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार अल्ताफ खान अपनी ही समाज की एक युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए। इसी बात से नाराज होकर अल्ताफ मंगलवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपने साथ मोबाइल भी लेकर गया था और लगातार परिजनों से फोन पर बात कर रहा था। परिजन उसे समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही गोंदरी गांव से होकर गुजर रहे विधायक कैलाश कुशवाह भी पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात का भी उस पर असर नहीं हुआ। इसके बाद बैराड़ पुलिस ने मोर्चा संभाला और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद समझाइश व आश्वासन देकर अल्ताफ को सुरक्षित नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गई।







Be First to Comment