शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के आदेश एवं नगर पालिका सीएमओ में मार्गदर्शन ने आज सोमवार को नगर पालिका की अतिक्रमण टीम प्रभारी अशोक कुमार खरे के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। जहां लोगों के द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। एवं कुछ जगह समझाइश दी गई।
जानकारी के अनुसार आज नगर पालिका की अतिक्रमण टीम शहर के मनियर बीज गौदाम, पुरानी शिवपुरी काली माता मंदिर के पास, एवं थीम रोड़ भेड़ फार्म के पास और वॉर्ड क्रमांक 33 में मस्जिद के पास पहुंची। जहां टीम ने मनियर बीज गोदाम के पास और पुरानी शिवपुरी काली माता मंदिर के पास शासकीय भूमि पर किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाकर हटवाया गया।
वही वार्ड नंबर 33 मस्जिद के पास रोड पर बनाए गए शौचालय को हटाने हेतु 3 दिन का समय दिया। और थीम रोड भेड़ फार्म के लोगों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। इस पूरी कार्यवाही की जानकारी मीडिया को आज सोमवार की शाम 5 बजे लगी है।














Be First to Comment