Press "Enter" to skip to content

एसडीएम ममता शाक्य ने किया पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, प्रबंधन समिति को मेंटेनेंस शीघ्र कराने के निर्देश / Shivpuri News

शिवपुरी: रविवार की देर रात हुई अधिक वर्षा के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर की गैलरी में छत का प्लास्टर अचानक गिरने की घटना पर अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) ममता शाक्य तुरंत अस्पताल पहुंचीं और प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि वर्षा के कारण छत की नीचे की परत क्षतिग्रस्त होकर गैलरी में गिरी हुई है।
एसडीएम शाक्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनकी सुरक्षा और सुविधा का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन समिति को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त हिस्सों का मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान पिछोर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर संजीव वर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश शर्मा सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!