Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पूर्व सरपंच के घर सोना-चांदी व नकदी चोरी: चोरों ने भाई के घर में भी दी वारदात को अंजाम देने की कोशिश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामौरकलां में पूर्व सरपंच मुकेश सोनी के घर शनिवार रात को चोरी की वारदात हुई। चोरों ने स्टूल के सहारे छत पर चढ़कर कमरे का ताला तोड़ा। अलमारी से दो तौले का हार, दो तौले का मंगलसूत्र और पांच ग्राम की दो अंगूठियां चुरा लीं। इसके अलावा 800 ग्राम चांदी के जेवर और 1 लाख 55 हजार रुपए नकद भी ले गए।

चोरों ने इसके बाद मुकेश के भाई मुरारी लाल सोनी के घर को भी निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़ते समय आवाज होने से मुरारी लाल की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर भाग निकले। मुरारी लाल ने दो चोरों को भागते हुए देखा।

घटना की सूचना मिलते ही पिछोर एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!