Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की बृज धाम कॉलोनी के लोग बरसात में हो जाते है घरों में कैद, सड़क पर पानी की निकासी ना होने से बन जाता है घरों के बाहर तालाब / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सर्किट हॉउस रोड़ पर स्थित बृज धाम कॉलोनी के लोग बरसात के दिनों में घरों के कैद हो जाते है. बारिश के समय घरों के बाहर तालाब जैसी स्थिति बन जाती है. कॉलोनी के लोगों ने समस्या के निराकरण की मांग की है.

जानकारी के अनुसार दीपक जैन निवासी बृज धाम कॉलोनी ने बताया की 4 साल से प्रत्येक वर्ष बरसात के समय घरों के बाहर तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है. सर्किट हाउस रोड़ पर पानी की निकासी ना होने के कारण सड़क के एक साइड बनी बृज धाम कॉलोनी में पानी भरा रह जाता है. जिसके कारण जरा सी बारिश में ही तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है.

साक्षी अग्रवाल ने बताया की 4 माह से घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे पानी घुटनों तक भरा रहता है और पानी की निकासी नहीं होती है. मंदिर बाजार जाने में भी समस्या आती है घरों से बाहर नहाकर निकलते है तो गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है.

दीपक जैन ने बताया नगरपालिका में कई बार शिकायत की वार्ड पार्षद से भी कहा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. सीमेंट, पाइप, लेवर का पैसा कॉलोनीवासी खर्च करने की तैयार है नगरपालिका से केबल सड़क के बीच पाइप लगाने उन्हें मदद चाहिए वह भी नहीं हो रही है. कॉलोनीवासियों ने मिडिया के जरिये प्रशासन से सहायता की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!