Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के खरई स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला को प्रसव के लिए घुटने तक पानी से ले जाना पड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस तहसील स्थित खरई गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बारिश के कारण पानी भर गया। अस्पताल परिसर में जमा पानी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को छीपौल गांव से एक प्रसूता को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया। परिजनों को उसे घुटनों तक भरे पानी से होकर अस्पताल के अंदर ले जाना पड़ा।

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनके परिवार की महिला भी प्रसव के लिए भर्ती है। अस्पताल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमा पानी की वजह से सर्दी-जुकाम के मरीजों की तकलीफें बढ़ गई हैं। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पहले तालाब का पानी बाहर निकल जाता था। लेकिन निकासी बंद होने से अब पानी अस्पताल परिसर में भर रहा है। अगर और बारिश हुई तो अस्पताल के अंदर तक पानी पहुंच सकता है।

कोलारस के बीएमओ डॉ. संजय राठौर ने कहा कि पानी निकासी के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है। नायब तहसीलदार और सरपंच को भी इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!