Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पुलिस ने तस्कर को पकड़ा: कार सहित 5 लाख 10 हजार रूपए की 100 लीटर कच्ची शराब जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी गुरुवार को देहात थाना पुलिस ने 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब और स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की। जिसकी कुल कीमत 5 लाख 10 हजार रुपए है।

टीआई जितेंद्र मावई ने बताया, एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चल रहा है। 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली की एक आदमी स्लेटी रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से ग्राम सतेरिया से सीर बांसखेड़ी की तरफ अवैध शराब ले जा रहा है। पुलिस ने कार रोकी और तलाशी ली।

पुलिस को दो प्लास्टिक केन में 50-50 लीटर कच्ची शराब मिली। आरोपी के पास शराब का वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने सतेरिया गांव के रहनेवाले 30 साल के मेंवा पिता गज्जा बंजारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!