Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गाड़ी लिलवारा में कीचड़ में फंसी, लोगों ने धक्का लगाकर बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आज लिलवारा गांव में एक अप्रत्याशित परिस्थिति का सामना करना पड़ा। गिर्राज नामक एक ग्रामीण को नया ट्रैक्टर भेंट करने के लिए पहुंचे सिंधिया की गाड़ी गांव के कच्चे रास्ते पर कीचड़ में फंस गई। यह घटना तब हुई जब सिंधिया बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले गिरिराज के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करने आए थे।
जानकारी के अनुसार, गिर्राज ने हाल ही में आई बाढ़ के दौरान अपने पुराने ट्रैक्टर का उपयोग कर कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था, जिसके कारण उनका ट्रैक्टर खराब हो गया था। उनके इस निस्वार्थ सेवा से प्रभावित होकर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उन्हें एक नया ट्रैक्टर प्रदान करने का निर्णय लिया।
आज जब सिंधिया गिर्राज को ट्रैक्टर देने के लिए लिलवारा गांव पहुंचे, तो उनकी गाड़ी रास्ते में कीचड़ में फंस गई। इस दौरान, वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए हाथ बढ़ाया। कई ग्रामीणों ने मिलकर सिंधिया की गाड़ी को धक्का देकर कीचड़ से बाहर निकाला, जिसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ सका।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!