शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मप्र के सहप्रभारी सुधांशु त्रिपाठी ने शिवपुरी में जिले के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की आबश्यक बैठक ली। पार्टी प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि सदस्यता महाअभियान एवं 1 फरवरी से प्रारम्भ होने वाले घर-घर चलो महाअभियान को लेकर यह बैठक आयोजित की गई बैठक में राष्ट्रीय सचिव त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था और राहुल गांधी आज देश को इकट्ठा करने के लिए और जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें सदस्यता महाअभियान एवं घर-घर चलो महाअभियान के द्वारा लोगों को जोड़ना है और उन्हे भाजपा सरकार की कुनीतियां एवं कांग्रेस सरकार के समय की जनहितैषी नीतीयों के बारे में लोगों को बताना है। जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को मंडल और सेक्टर बाइज वोटर लिस्टों के बंडल तथा कमलनाथ जी के संदेश की कॉपी एवं क्षेत्र के नक्शे वितरित किए और सभी को सक्रियता के साथ सदस्यता महाअभियान एवं घर चलो महाअभियान का कार्य करने के निर्देश दिए कार्यक्रम में करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया, राहुल गांधी देश की लड़ाई लड़ रहे हैं – राष्ट्रीय सचिव त्रिपाठी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment