Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में यातायात व्यवस्था सुधारने का अभियान: कोर्ट रोड वन-वे, ठंडी सड़क से होकर जाएंगे वाहन, अतिक्रमण हटाया / Shivpuri News

शिवपुरी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक के बाद बुधवार से कार्यवाही प्रारंभ की गई। नगर पालिका, यातायात पुलिस और प्रशासन की टीम ने रोटरी चौराहे से 30-40 हाथ ठेले और गुमठियां हटाई। गुरुवार को माधव चौक से कोर्ट रोड अस्पताल चौराहा तक वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई।

कलेक्टर ने शहर के प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने, मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण और बस स्टैंड व हॉकर्स जोन की व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव के अनुसार, कोर्ट रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

नई व्यवस्था के तहत माधव चौक से अस्पताल चौराहा जाने वाले वाहनों को ठंडी सड़क का उपयोग करना होगा। अस्पताल चौराहा से माधव चौक की ओर आने वाले वाहन सीधे जा सकेंगे।

एसडीएम आनंद सिंह राजावत और यातायात प्रभारी की टीम ने ठंडी सड़क का निरीक्षण किया। दुकानों के सामने खड़े लोडिंग वाहनों के लिए नया नियम बनाया गया है। अब ये वाहन केवल रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक ही दुकानों के बाहर खड़े हो सकेंगे। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!