शिवपुरी: पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एंबुलेंस सेवा बनी शोपीस मरीजों को नही मिल रही हे एंबुलेंस की सुविधा अभी हाल ही में एम्बुलेंस न मिलने के चलते तिघरा निवासी अपनी पत्नी को डिलेवरी होने के बाद 50 किलो मीटर दूर मोटर साईकिल पर बैठाकर अपनी पत्नी को ले गया था वही दूसरी डिलेवरी बाली महिला को निजी बाहन से तिघरा ले गए इसके बाद भी पोहरी का स्वास्थ्य महकमा हरकत में नहीं आया जिसका नतीजा यह रहा कि गुरुवार की शांम एक डिलेवरी बाली महिला को सरजापुर 25 किलो मीटर दूर टेक्सी मे रखकर लाना पडा वही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने निजी बाहन से डिलेवरी को लाने पर मजबूर होना पड़ रहा वही फोन लगाने पर भी नही मिल रही है सुविधा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी अंतर्गत आने वाले पोहरी को मिली बीएलएस इन दिनों एक तो पोहरी थाना परिसर में कबाड़े की तरह खड़े होकर जंग खाने को मजबूर है। लेकिन जिम्मेदार उक्त गाड़ी को सुधरवाने को तैयार नहीं दिख रहे। नतीजा यह हुआ कि 108 एम्बुलेंस अपनी दुर्दशा के आंसू बहा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी की 108 एम्बुलेंस सेवा पोहरी में सेवा न देते हुए एक तो थाने में खड़ी होकर मेंटिनेंस की राह देख रही है जिसकी कोई सुध लेने बाला नही है वही अन्य एम्बुलेंस इधर उधर घुमती रहती है जिसका नतीजा यह रहा कि गुरुवार की शांम एंबुलेंस को लगातार फोन लगाने के बाद भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है.







Be First to Comment