Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के नरवर में स्थित मोहनी डैम में युवती ने लगाई छलांग, 2 दिन बाद मिला शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र स्थित मोहनी डैम में मंगलवार दोपहर गेट नंबर 23 से एक युवती ने छलांग लगा दी थी। युवती का शव घटना के दो दिन बाद आज (गुरुवार) सुबह डैम के गेट नंबर 22 के पास उतराता मिला। पुलिस ने शव की पहचान ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील के ग्राम रिछाई निवासी रोशनी रावत पिता जितेंद्र रावत के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि रोशनी मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे घर से केवायसी कराने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसी दिन दोपहर उसने मोहनी डैम से छलांग लगा दी थी। गुरुवार सुबह उसका शव डैम में गेट नंबर 22 पर उतराता मिला। परिजनों ने यह भी बताया कि युवती का ग्वालियर में इलाज चल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शी बंटी कुशवाह ने बताया कि उसने युवती को गेट नंबर 23 से छलांग लगाते हुए देखा था। मौके पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था और न ही तत्काल सूचना देने का कोई साधन। इस लापरवाही ने डैम प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि युवती की लाश बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह 35 किलोमीटर दूर अपने गांव से मोहनी डैम तक कैसे पहुंची और आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!