Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी साइबर सेल ने लौटाए 28 लाख के मोबाइल, 150 लोगों की खुशी लौटी / Shivpuri News

पड़ोसी राज्यों से भी बरामद हुए मोबाइल, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

शिवपुरी: पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज गुरुवार की सुबह 11 बजे चोरी और गुम हुए करीब 28 लाख रुपए कीमत के 150 मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को वापस लौटा दिए। ये मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों सहित पड़ोसी राज्यों से बरामद किए गए थे।

साइबर प्रभारी धर्मेंद्र जाट ने बताया कि एसपी अमन सिंह राठौड़ ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की खोज निकालने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद साइबर टीम ने लगातार मोबाइलों की ट्रैकिंग की और एक-एक कर इन्हें बरामद किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!