Press "Enter" to skip to content

उज्जैन से दिल्ली जा रही स्लीपर बस पुलिया से टकराई: गर्भवती महिला समेत 16 यात्री घायल, सेकंड ड्राइवर चला रहा था बस / Shivpuri News

शिवपुरी में गुरुवार तड़के सुबह 4:10 बजे शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर कृष्णा ढाबा के पास एक स्लीपर कोच बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस हाईवे पर बने पोल और पुलिया से टकरा गई, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गर्भवती महिला समेत 16 यात्री घायल हुए, जबकि बस का सेकेंड ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बस (UP75CT5446) उज्जैन से दिल्ली जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। वहीं, ड्राइवर सीट पर फंसे सेकेंड ड्राइवर को क्रेन की मदद से निकाला गया।

सेकेंड ड्राइवर चला रहा था बस

यात्री रणजीत सिंह (हाथरस, यूपी) ने बताया कि सुबह 3:45 बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बस मेन ड्राइवर सो रहा था और बस चला रहा था सेकेंड ड्राइवर दिनेश। रफ्तार धीमी थी लेकिन बस बार-बार नियंत्रण खो रही थी और कई बार सड़क से नीचे भी उतर गई। रणजीत ने मेन ड्राइवर को जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा। कुछ देर बाद 4:10 बजे बस पोल और पुलिया से टकराकर रुक गई।

ये यात्री हुए घायल
हादसे में सेकेंड ड्राइवर दिनेश गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं गर्भवती महिला आरती तोमर, ब्रजभूषण, मनोरमा, मुन्नालाल समेत अन्य यात्रियों को चोटें आईं। कई यात्रियों के हड्डी टूटने (फ्रैक्चर) की भी जानकारी सामने आई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जारी है।

देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही और बस की गति नियंत्रण में न होना दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!