Press "Enter" to skip to content

मुक्तिधाम नहीं, नदी में 4 फीट पानी से शवयात्रा निकाल की अंत्येष्टि, नदी का जल स्तर बढ़ने की स्थिति में शव को रखकर करना पड़ता है घंटो इंतज़ार / Shivpuri News

शिवपुरी: खरई ज़ालिम गांव में मुक्तिधाम नहीं होने की वजह से नदी किनारे खुले में अंत्येष्टि करना पड़ रही है। यही नहीं, शव यात्रा भी नदी में 4 फीट पानी से होकर निकालनी पड़ रही है। मामला बैराड़ तहसील के खरई जालिम गांव का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम खरई जालिम निवासी विवेक (15) पुत्र रामकुमार प्रजापति की बीमारी के चलते मंगलवार की शाम मौत हो गई। परिजन शव लेकर बुधवार को खरई जालिम पहुंचे लेकिन गांव में कोई भी मुक्तिधाम नहीं है।

ग्राम फुलीपुरा और खरई जालिम के बीच पार्वती नदी किनारे ग्रामीण अंत्येष्टि करते आ रहे हैं। मृतक विवेक प्रजापति की अंत्येष्टि के लिए ग्रामीणों को शव यात्रा लेकर 4 फीट गहरी नदी से होकर दूसरी तरफ जाना पड़ा, तब जाकर अंत्येष्टि हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि आसपास निजी जमीन होने के चलते नदी किनारे घाट पर अंत्येष्टि करते आ रहे हैं।

जिस दिन नदी में जल स्तर अधिक रहता है तो अंत्येष्टि के लिए शव को रखकर इंतजार करना पड़ता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!