शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम लक्ष्मीपुरा की है। जहा 6 दिन से लापता 32 बर्षीय महिला का शब गाव के ही पास स्थित एक कुए में तैरते हुए मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच मौका मुआयना किया है। बही पुलिस ने शब को पीएम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 14 अगस्त को मृतिका मोनो आदिवासी घर से बिन बताये कही चली गयी जिसका सुराग नही लगने पर 17 अगस्त को सूचनाकर्ता भरत ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। जहा आज मृतिका का शब घर से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक कुए में तैरते हुए मिला। जहा शब करीब 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। बही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment