Press "Enter" to skip to content

भू-माफिया का खेल : शाकीय नाले पर कर रहा था कब्जा, कॉलोनीवासियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। मनियर थाना क्षेत्र के तहत निकले 25 फुट के शासकीय नाले पर एक भू-माफिया कब्जा कर रहा था। इस कब्जे को लेकर स्थानीय रहवासियों ने विरोध दर्ज कराया जिस पर सीएमओ नगर पालिका शैलेष अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रूकवा दिया, लेकिन इसके बाद भी भू-माफिया नहीं मान रहा है और नाले पर कब्जा करने के प्रयास में लगा हुआ है।

मनियर के रहवासियों ने बताया कि एक नामी भू-माफिया ने पास में ही जमीन खरीदी है और इस पर प्लॉटिंग कर करोड़ों रुपए कमाने की योजना बनाई। जमीन तक पहुंचने के लिए नाला आड़े आ रहा था जिस पर भू-माफिया ने कब्जा करना शुरू कर दिया। 25 फुट नाले पर जेसीबी आदि चलवा दी। जब इस बात का विरोध स्थानीय रहवासियों ने किया तो भू-माफिया ने कहा कि उसकी सीएमओ व अन्य अधिकारियों से बातचीत हो गई है। जिस पर रहवासियों ने सीएमओ को फोन लगाया तो उन्होंने इस बात से इंकार किया और मौके पर पहुंचकर काम को रूकवा दिया। अब देखना यह है कि यह काम कितने दिन तक रूकेगा या फिर भू-माफिया इस पर कब्जा कर लेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!