Press "Enter" to skip to content

घर की पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, पास रखे गैस सिलेंडर तक नहीं पहुंची लपटें, दो साल पहले खरीदी थी / Shivpuri News

शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र की कीजरी धाम कॉलोनी में घर के पोर्च में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। घटना अतिथि शिक्षक सचिन त्यागी के घर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई।

सचिन ने ये बाइक दो साल पहले खरीदी थी। घटना वाले दिन ही वो बाइक को धुलवाकर लाए थे और पोर्च में खड़ा किया था। जब बाइक में आग लगी, तो परिवार के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू नहीं आईं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से सचिन को लगभग 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ। बाइक के पास ही गैस सिलेंडर रखा था। सौभाग्य से आग की लपटें सिलेंडर तक नहीं पहुंचीं, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!