Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जिला अस्पताल का किया निरिक्षण, गंदगी देख भड़के खुद की सफाई, बोलें मिडिया अस्पताल में नहीं है प्रतिबंधित, अगले दौरे पर होंगी कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आज जिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उन्होंने कई कमियों को दूर किया. साथ ही निर्देश दिए और कहां की अगली बार बात नहीं होगी सीधे कार्रवाई करूंगा.

शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आज शिवपुरी दौरे पर पहुंचे जहां वह जिला अस्पताल में निरिक्षण करने पहुंचे इसी दौरान उन्हें कई जगह गंदगी दिखाई दी जिस पर प्रभारी मंत्री ने सामने ही सफाई करवाई और सफाई करके खुद भी बताया कि इस तरह सफाई करना है. प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले दौरे से इस बार तो साफ सफाई बेहतर है लेकिन जो रह गई है उसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं अगले दौरे पर बात नहीं करूंगा सीधी कार्रवाई करूंगा.

साथ ही जिला अस्पताल में लगातार मीडिया कर्मियों को रोकने का सिलसिला जारी था इस पर प्रभारी मंत्री से पूछा गया कि आप पारदर्शिता की बात करते हैं तो जिला अस्पताल में कहीं कलेक्टर के आदेश का हवाला देकर तो कहीं किसी के आदेश का हवाला देखकर मीडिया कर्मी को कवरेज करने से रोका जाता है इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कुछ जगहों को छोड़कर जिला अस्पताल में मीडिया प्रतिबंधित नहीं है सभी जगह मीडिया को अधिकार है कि वह कवरेज कर सकती है. साथ ही जिला अस्पताल में जो कमियां पाई गई है. उसपर उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!