शिवपुरी: जिले की बैराड थाना पुलिस ने जहर देकर हत्या करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
बता दें की 18 अगस्त 2025 को दीपक पुत्र काशीराम धाकङ उम्र 26 साल निवासी ग्राम मालवर्वे थाना पोहरी ने बताया था की आरोपी शिब्बू उर्फ शिवदयाल रावत, गजानंद रावत, केशव रावत, जयप्रकाश रावत, सीता रावत, रघुवीर रावत का बङा लङका, रामेश्वर रावत ने मामा नंदन धाकङ निवासी जरियाकलां को एक राय होकर मां बहन की अश्लील गालियां देकर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाया जिससे मामा नंदन धाकङ की मृत्यु हो गई उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमाक 287/2025 धारा 103(1),191(3),123,296,115(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
बैराड थाना पुलिस ने चार आरोपी शिब्बू उर्फ शिवदयाल रावत पुत्र बादशाह रावत उम्र 38 साल, रामेश्वर पुत्र रामसिंह रावत उम्र 58 साल, गजानन्द पुत्र रामसिंह रावत उम्र 24 साल, जयप्रकाश पुत्र रामेश्वर रावत उम्र 26 साल निवासीगण ग्राम जरियाकला थाना बैराङ को अपराध पंजीबद्ध होने के 4 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।







Be First to Comment