शिवपुरी: जिले के सिरसौद में आंगनवाड़ी में सहायिका भर्ती घोटाले का मामला सामने आया है. अंतिम सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने बाली महिला ने 3 साल में होने बाली डिग्री एक साल में प्राप्त कर ली है. जिसकी शिकायत महिला ने ऑनलाइन दर्ज कराकर आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार अंजलि लोधी पुत्री बाबूलाल लोधी निवासी ग्राम सिरसौद तहसील करैरा ने बताया कि वंदना जाटव पत्नी राजेश कुमार निवासी ग्राम सिरसौद ने आंगनबाड़ी सहायिका की मेरिट में प्रथम स्थान आने के लिए यूपी बोर्ड महर्षि वाल्मीकि संस्कृत एवं योग शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश से 12वीं की अंक सूची लगाई है. जो की उसने 2015 में पास की है. जबकि बंदना जाटव ने स्नातक कि फाइनल ईयर की मार्कशीट जो लगाई है वह 2016 में पास की है यह कैसे संभव हो सकता है कि 1 साल के अंदर BA की डिग्री मिल जाए. जबकि यह डिग्री 3 साल में पास की जाती है. महिला ने कलेक्टर से बंदना जाटव के सभी दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.







Be First to Comment