Press "Enter" to skip to content

ककरवाया में नल जल योजना की पानी की टंकी का ट्रांसफार्मर चार माह से है ख़राब, पानी के लिए तरसते ग्रामीण, विधुत विभाग एवं PHE विभाग नहीं कर रहे सुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के ककरवाया गांव में नल जल योजना की पानी की टंकी का ट्रांसफार्मर 4 माह से ख़राब है. जिसकी शिकायत संबंधित विभाग में ग्रामीणों ने की है. लेकिन आज दिनांक तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. जिसके कारण पानी की समस्या का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार करवाया गांव में पिछले चार माह से नल जल योजना की पानी की टंकी का ट्रांसफार्मर ख़राब पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग एवं पीएचई विभाग में की लेकिन आज दिनांक तक कोई सुनवाई नहीं हुई. नल जल योजना पूरी तरह से बंद है ग्रामीण पानी के लिए तरसते नजर आ रहे है. वहीं आज ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में नवीन ट्रांसफार्मर रखवाने की गुहार लगाई है. जिससे पानी की समस्या दूर हो सके.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!