Press "Enter" to skip to content

परियोजना अधिकारी पोहरी अमित यादव पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता भर्ती को लेकर आरोप, रोशनी वर्मा, शीला आदिवासी पर फर्जी अंकसूची लगाने के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अंतर्गत आने बाले मिनी आंगनवाड़ी केंद्र टपरा खरवाया पर हो रही आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता भर्ती को लेकर महिला ने परियोजना अधिकारी पोहरी अमित यादव पर गंभीर आरोप लगाए है. जिसकी शिकायत महिला ने कलेक्टर शिवपुरी से जनसुनवाई में की है.

जानकारी के अनुसार वर्षा जाटव पत्नी रामकिशन बरोलिया निवासी ग्राम खरवाया तहसील पोहरी ने बताया की मिनी आंगनवाड़ी केंद्र टपरा खरवाया में कार्यकर्त्ता के पद के लिए आबेदन प्रस्तुत किया था. लेकिन परियोजना अधिकारी पोहरी अमित यादव ने साँठगांठ कर सूची जारी की. जिसमें पहले स्थान पर शीला आदिवासी का नाम अंकित किया एवं दूसरे स्थान पर वर्षा जाटव अंकित था. परियोजना अधिकारी ने अंतिम सूची जारी करते समय रोशनी वर्मा जिसका नाम बरीयता सूची में बहुत नीचे था. उसे प्रथम स्थान पर कर दिया. शीला आदिवासी और रोशनी वर्मा ने मध्यप्रदेश राज्यमुक्त स्कूल शिक्षा परिषद भोपाल की फर्जी अंकसूचिया बनाकर प्रस्तुत की है. कलेक्टर से महिला ने मिनी आंगनवाड़ी केंद्र टपरा खरवाया पर भर्ती की जाँच कराई जाने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!