Press "Enter" to skip to content

प्रेमी संग भागी महिला बाइक फिसलने से हुई घायल, मासूम बेटी भी आई चपेट में / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत सिरसौद थाना क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भागते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में महिला और उसकी मासूम बेटी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के पति ने बताया कि कुछ समय से उसकी पत्नी बुआ की लड़की के बेटे से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। शनिवार दोपहर वह दोनों बच्चों को शौच की बात कहकर घर से निकली और प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गई।

इसी दौरान आटा मिल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद प्रेमी मौके से बाइक लेकर भाग निकला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!