Press "Enter" to skip to content

मोहित अग्रवाल शिवपुरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष: दूसरी बार मिली जिम्मेदारी, सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद मिली थी कमान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले से मोहित अग्रवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष होंगे। इससे पहले यह दायित्व विजय सिंह चौहान संभाल रहे थे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

मोहित अग्रवाल को कांग्रेस ने साल 2020 में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से वे लगातार इस पद पर सक्रिय रहे। पार्टी ने उनकी कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदोन्नति दी है।

साल 2020 में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस को शिवपुरी सहित पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में बड़े झटके लगे थे। उस कठिन समय में मोहित अग्रवाल को शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। तब उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

42 वर्षीय मोहित अग्रवाल शहर के गल्ला व्यवसायी और कोल्ड स्टोरेज संचालक हैं। उनका परिवार शहर के प्रतिष्ठित परिवारों में गिना जाता है। वे शुरू से ही कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने अब तक जो भी दायित्व दिया, उसे निभाने की पूरी कोशिश की। अब जिला अध्यक्ष का पद सौंपा गया है, इसे युवाओं और वरिष्ठों को साथ लेकर पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!