Press "Enter" to skip to content

ट्रैवलर डिवाइडर तोड़कर ट्रक से भिड़ी, 4 की मौत: गुजरात के म्यूजिशियन ग्रुप के 20 लोग वाराणसी से लौट रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी में शनिवार सुबह 6 बजे ट्रक और ट्रैवलर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सिंगर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-46 पर सुबह करीब 5.30 पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, 20 लोगों का म्यूजिशियन ग्रुप काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को लौट रहा था। ग्रुप के सभी सदस्य गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी ट्रैवलर सुरवाया से गुजर रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर डिवाइडर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर ट्रक से टक्कर हो गई।

सुरवाया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। हादसे में सिंगर हार्दिक दवे उम्र 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान राजा ठाकुर उम्र 28 साल, अंकित ठाकुर उम्र 22 साल और राजपाल सोलंकी उम्र 60 साल ने भी दम तोड़ दिया।

रावल मोहित, आशीष व्यास, मोहलिक, नरेंद्र नायक, चेतन कुमार, ऋषिकेश, विपुल, अरविंद, अर्जुन, हर्षद गोस्वामी और ट्रैवलर के ड्राइवर घायल हैं। इनमें से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!