शिवपुरी: गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राघवेंद्र नगर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक व संचालक श्री महेंद्र सिंह अरोड़ा जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में परम आदरणीय सचिव मेम श्रीमती एस के अरोरा जी एवं उनके साथ सारा अरोरा भी इस समारोह में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने किया, जिसमें विद्यालय के विभिन्न छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रों की प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा इस समारोह में मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह अरोड़ा जी ने अपने उद्बोधन में “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा है” पर जोर दिया। उन्होंने तिरंगे के तीनों रंगों का महत्व बताते हुए इसे अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी और आजादी के संघर्ष का वर्णन किया।
आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री कुलदीप श्रीवास्तव जी ने मुख्य अतिथि, अन्य उपस्थित जनों तथा सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्रों का धन्यवाद किया। समारोह का समापन जोरदार तालियों एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षकाऐं, छात्र और अभिभावक गण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस विशेष दिन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









Be First to Comment