शिवपुरी: दून पब्लिक स्कूल में आजादी के 78वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने संगीतमय प्रस्तुति के साथ अपने वतन के आजाद होने की कथा को मंच पर प्रदर्शित किया। छात्रों ने भारतीय संस्कृति में विजय पाने एवं आत्म सम्मान बरकरार रखने के लिए आराध्या शिव से प्रेरणा पाकर वीरता के लिए हैरत अंगेज शिव स्तुति पेश कर दर्शकों में जोश भर दिया।
एकता और सद्भाव की शपथ
स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर खुशी खान ने राष्ट्रीय ध्वज आरोहण किया और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर खुशी खान ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को राष्ट्रीय मूल्यों को बरकरार रखते हुए एकता और सद्भाव की शपथ दिलाई।
तिरंगा यात्रा
दून पब्लिक स्कूल एवं सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम ककरवाया में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें दून स्कूल के सैकड़ो छात्रों ने राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण भाव को व्यक्त करते हुए हाथों में तिरंगा थाम कर देशभक्ति के नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली।
आजादी के जश्न का समापन
आजादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए समस्त स्टाफ ने पौधारोपण किया तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार दून स्कूल के संचालक शाहिद खान ने व्यक्त किया तथा छात्र-छात्राओं को अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी।
डॉक्टर खुशी खान का संदेश
डॉक्टर खुशी खान ने कहा कि महान क्रांतिकारी का स्मरण सदैव करें एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सच्चे देशभक्त बनने एवं राष्ट्र की तरक्की में भागीदारी की अपील की।








Be First to Comment