Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में वरिष्ठ अधिवक्ता के पोते ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव, आत्महत्या का कारण अज्ञात / Shivpuri News

शिवपुरी के कमलागंज इलाके में गुरुवार सुबह वरिष्ठ अधिवक्ता केशव प्रसाद अग्रवाल के 30 साल के पौत्र दीप अग्रवाल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह देर तक दीप अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। परिजन जब उन्हें जगाने गए तो कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत फिजिकल थाना पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दीप अपने पिता अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के साथ कमलागंज में रहते थे। पुलिस के मुताबिक घटना में कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं मिली है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!