Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी आईटीबीपी ने मनाया शहीद दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्रांगण में शहीद दिवस के अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं अन्य हिमवीर जवानों द्वारा 02 मिनट का मौन रखा गया।

राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा बताया गया कि राष्ट्र की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी जाती है, जो भारत की आजादी, कल्याण और प्रगति के लिए लडे और अपने प्राणों को न्यौछावर करने से भी नहीं चूके। उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करने हेतु पूरे भारत वर्ष में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर सुनील कुमार द्वितीय कमान, श्री प्रकाश भूषण झा उपसेनानी, डॉ. अशोक अग्रवाल वरिष्ठ चिकित्साधिकारी आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!