Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में राहगीर को बचाने में नेशनल हाईवे-46 पर पलटा ट्रक, प्याज की बोरियां सड़क पर बिखरीं, लगा ट्रैफिक जाम / Shivpuri News

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर बुधवार सुबह ब्यावरा से गोरखपुर जा रहा प्याज से भरा ट्रक पलट गया।

ट्रक चालक नाहर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे एक व्यक्ति अचानक सड़क पर आ गया। उन्होंने व्यक्ति को बचाने के लिए स्टीयरिंग मोड़ी। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित रहे। ट्रक में लदी प्याज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।

हादसे के बाद हाईवे की एक पट्टी पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्याज की बोरियों को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!