Press "Enter" to skip to content

पोहरी क्षेत्र के मालवर्वे में कुए में डूबने से बुजुर्ग दिव्यांग की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले भटनावर चौकी क्षेत्र के मालवर्वे की है। जहाँ आंखों से दिव्यांग बुजुर्ग की कुए में डूबने से मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया ओर शब को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सूचनाकर्ता परमू ने बताया कि मेरा छोटा भाई करन को जन्म से दिखाई नही देता था।कल रात वह खाना खा पीकर सो गया जब सुबह उठकर देखा तो वह घर पर नही दिखा आस-पास देखा तो पता चला कि पास में स्थित कुए में उसका शब तैरता नजर आया जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!