Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में पुरानी रंजिश के चलते सरेआम बीच सड़क पर एक व्यक्ति के साथ की लाठी डंडों से मारपीट, जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी अनुविभाग के थाना बैराड़ से है जहां पर नगर के धौरिया रोड पर एक 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ सरेआम बीच सड़क पर पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है इस मामले में बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी रामेश्वर पुत्र खरगाराम राठौर उम्र 33 साल निवासी बस स्टैंड के पीछे घायल अवस्था में अपने भाई राजेश राठौर के साथ आया और बताया कि नगर के धौरिया रोड पर आरोपी बंटी रावत ने हमारी पुरानी रंजिश के चलते मुझसे मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगा मैने गाली देने से मना किया तो आरोपी बंटी रावत ने अपने हांथ में लिए डंडे से जमीन पर पटक कर बेरहमी से मारपीट कर डाली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है फिलहाल बैराड़ पुलिस ने फरियादी रामेश्वर पुत्र खरगाराम राठौर की रिपोर्ट पर से आरोपी बंटी रावत के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर  लिया है वही गंभीर रूप से घायल रामेश्वर राठौर को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!