Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी एवं मुरैना के युवाओं का सेना भर्ती रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 840 युवाओं में से 481 ने की दौड़ पास / Shivpuri News

शिवपुरी: अग्निवीर सेना भर्ती रैली के नवें दिन मध्यप्रदेश के शिवपुरी एवं मुरैना जिलों के युवाओं ने अनुशासन, साहस और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंगलवार को भर्ती का नौवां दिन था, जिसमें मध्यप्रदेश के 02 जिलों (शिवपुरी और मुरैना) के युवाओं ने कौशल दिखाया। जिसमें कुल 840 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की और 481 युवाओं ने दौड़ पास की।
भर्ती को लेकर मध्यप्रदेश के युवाओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अभी तक 6420 युवा इस भर्ती में शामिल हो चुके है। मध्यप्रदेश के युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होने के लिए काफी जुनून और जज्बा देखने को मिल रहा है।
जिला प्रशासन शिवपुरी और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। इसलिए किसी भी जालसाजो व अनधिकृत व्यक्तियों के झांसों में ना आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!