Press "Enter" to skip to content

रक्षाबंधन पर शिवपुरी से राजस्थान गई महिला-बच्चों की मौत, सोते समय सांप ने डसा था, 5 घंटे तक झांड़ फूंक करवाते रहे परिजन / Shivpuri News

शिवपुरी: रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मध्यप्रदेश के शिवपुरी से मायके पहुंची महिला और उसके दो बच्चों की मंगलवार को राजस्थान के बारां जिले में मौत हो गई। तीनों को सुबह 5 बजे सोते समय कॉमन करैत सांप ने डस लिया था। झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी हुई, जिससे मां-बच्चों की जान नहीं बच सकी।

शाहाबाद के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के महोदरा गांव निवासी रमेश बलाई की बेटी पिंकी (30) की शादी मध्यप्रदेश के शिवपुरी में ब्रजेश से हुई थी। वह सोमवार रात रक्षाबंधन पर अपने बेटे प्रिंस (7) और बेटी नेहा (5) के साथ मायके आई थी। सुबह करीब 5 बजे तीनों अपने कमरे में सो रहे थे, तभी जहरीले कॉमन करैत सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें झाग निकलते और सांस लेने में दिक्कत होते देखा और कमरे में सांप को लाठी से मार दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, सांप के डसने के बाद परिजन तीनों को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने सिरसौद गांव में स्थित एक स्थान पर ले गए। करीब पांच घंटे बाद जब तबीयत और बिगड़ गई, तब केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कॉमन करैत का जहर बेहद घातक
स्नेक कैचर जसवंत के अनुसार, कॉमन करैत सांप रात को सक्रिय होता है और इसका जहर कोबरा से चार गुना अधिक घातक माना जाता है। भारत में इसे सबसे खतरनाक सांपों की श्रेणी में पहले नंबर पर रखा जाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!