सॉफ्टवेयर से परेशान उपभोक्ता दो माह से लगा रहे हैं चक्कर डाकपाल बोले जब सही होगा तभी चलेगा काम
शिवपुरी: उपडाकघर पोहरी की सेवाएं से डाकघर में आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
उपडाक घर पोहरी की सेवाएं दिनभर लिंक बाधित रहने के कारण पूरी तरह प्रभावित रहती हैं. इस दौरान जमा-निकासी, पेंशन भुगतान, सहित अन्य सभी सेवाएं ठप रहीं, जिससे ग्राहकों को बैरंग घर लौटना पड़ा. डाकघर पहुंचे उपभोक्ताओं सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने बताया कि वे विभिन्न कार्यों जैसे पेंशन, जमा व निकासी के लिए डाकघर आए थे, लेकिन सुबह कार्यालय खुलते ही कर्मियों ने बता दिया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण लिंक बाधित है, जिससे कोई भी कार्य नहीं हो सकेगा.
उपभोक्ताओं ने बताया कि डाकघर के अधिकतर कर्मी गप्पसप में व्यस्त रहे और लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया. उपभोक्ताओं का आरोप है कि डाकघर में लिंक बाधित रहना आम बात हो गयी है, जिससे आये दिन सेवाएं प्रभावित होती हैं जब से नया स्टाफ पोहरी में आया है आए दिन उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन जिले में बैठे अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है.







Be First to Comment