Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पानी भरने के दौरान पैर स्लिप होने के कारण कुएं में गिरी 16 साल की किशोरी की हुईं मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव / Shivpuri News

शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डांग खेरोना गांव में सोमवार शाम एक 16 साल की किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका अंजना धाकड़ का पानी भरते समय पैर फिसलने से ये हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार अंजना शाम 6 बजे अपने घर से कुएं पर पानी भरने गई थी। गिरने के बाद ग्रामीणों ने उसे देखा, लेकिन तब तक वो डूब चुकी थी। सूचना मिलते ही तेंदुआ टीआई नीतू सिंह धाकड़ मौके पर पहुंचे।

बचाव कार्य के लिए क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाया गया। कुएं में ज्यादा पानी होने के कारण पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद अंजना का शव कुएं से निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार को कोलारस में शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!