Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में खेत में काम कर रहीं महिलाओं पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला: एक के सिर में गंभीर चोट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गरेठा में दो महिलाओं पर जानलेवा हमला किया गया. दरअसल, 3 अगस्त को दोपहर के समय मिथला प्रजापति और सरोज प्रजापति अपने खेत में निंदाई कर रही थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिथला की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्टे आरोपियों ने झूठा क्रॉस केस दर्ज करा दिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पीड़िताओं ने एसपी को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गरेठा में मिथला प्रजापति और सरोज प्रजापति पर कमलेश, रामेश्वर, राजकुमार, हरनाम प्रजापति और उनकी पत्नियां रेखा व गुढन वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में सरोज के हाथ और पीठ पर चोट आई। मिथला के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। नेतसिंह लोधी और बलबीर लोधी ने बीच-बचाव किया। पीड़ित महिलाओं ने पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मिथला को गंभीर हालत में शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। वह तीन दिन तक भर्ती रहीं।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्टे आरोपियों ने क्रॉस केस दर्ज करा लिया है। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे पीड़ित महिलाओं ने एसपी को सौंप दिया है। दोनों महिलाओं ने एसपी से वीडियो फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने, झूठा क्रॉस केस वापस लेने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!