शिवपुरी: जिले के कोटा नाका गांव में सुशीला आदिवासी की बेटी इमरत ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इमरत की शादी टीला गांव के राजकुमार आदिवासी से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। आर्थिक तंगी के कारण इमरत अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी और उसका पति भी वहीं रहने लगा था।
रविवार को पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद इमरत ने यह कदम उठाया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुशीला के अनुसार, दोनों पास में अलग रहते थे। बच्चों के खाने-पीने का खर्च वह खुद उठाती थीं। आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद इमरत ने जहरीली पदार्थ खा लिया।







Be First to Comment