Press "Enter" to skip to content

प्रतिनियुक्ति से हटाए गए 31 सीएसी-बीएसी को न्यायालय से राहत, न्यायालय ने यथावत कार्य करने के निर्देश, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई / Shivpuri News

अधिकारियों ने आनन फानन में कर दिया था कार्यमुक्त

शिवपुरी। जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी द्वारा 7 मार्च 2025 को सीएसी-बीएसी के रिक्त पदों पर कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की गई काउंसलिंग के आधार पर प्रतिनियुक्ति दी गई थी। प्रतिनियुक्ति पर गए इन शिक्षकों ने सीएसी-बीएसी के पद पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया था, लेकिन 24 जुलाई को भोपाल स्तर से इन्हें स्कूलों में पदस्थ कर दिया गया और आनन-फानन में जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने इन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया। यहां तक कि महज 4 महीने में बिना किसी ठोस कारण के प्रतिनियुक्ति नियमों के विपरीत इनकी प्रतिनियुक्ति भी समाप्त कर दी गई। इस मामले में संबंधित 31 सीएसी व बीएसी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, जहां हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता सीएसी व बीएसी को उनके प्रतिनियुक्ति पद पर अगली सुनवाई तक कार्यरत रहने के निर्देश जारी कर दिए  है। न्यायालय द्वारा मिली इस राहत के बाद शुक्रवार को यह सभी सीएसी व बीएसी न्यायालय के आदेश के क्रम में अपनी उपस्थिति देने जिला शिक्षा केन्द्र भी पहुंच गए। हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त तय की गई है और इस मामले में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता द्वारा प्रमुख सचिव, संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय, कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी व डीपीसी शिवपुरी को पार्टी बनाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!