शिवपुरी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और गरीबों को समान अवसर प्रदान करने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज एनआईसी के माध्यम से शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली के रहने वाले भाग चंद्र को 40 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की है। प्राकृतिक आपदा के कारण भाग चंद्र का घर क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसी दुख की घड़ी में सरकार ने इनको सहारा प्रदान किया। इनको 40 हजार रू की आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही 25-25 किलो गेहूं और चावल भी प्रदान किए गए है। इनके द्वारा इस राशि से घर के जीर्णोद्वार का कार्य किया जाएगा। ये प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं, जो की गरीबों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहती है।







Be First to Comment