शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के दरगवां गांव में गुरुवार शाम 14 वर्षीय अंजली जाटव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अंजली पानी भरने के लिए कुएं पर गई थी। पानी भरते समय उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस कारण वह कुएं में गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
उन्होंने अंजली को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।







Be First to Comment