Press "Enter" to skip to content

बैराड के बुड्दा डेम के पास मिला अज्ञात कंकाल, 12 दिन पहले पार्वती नदी में बहे व्यक्ति का शव होने की आशंका / Shivpuri News

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के बुड्दा डेम के पास गुरुवार शाम को एक कंकाल मिला। ग्रामीणों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का कहना है कि ये कंकाल 36 साल केकल्ले जाटव का हो सकता है। उनके अनुसार कल्ले 27 जुलाई को चर्च से लौटते समय पार्वती नदी के तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद SDRF की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।

पैर में फ्रैक्चर के निसान से परिजनों ने पहचान की है
परिजनों ने बताया कि कल्ले के पैर में कुछ समय पहले फ्रैक्चर हुआ था और उनका ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने इसी आधार पर शव की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!