Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने बाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 पेटी देशी शराब और फोर्ड फीगो कार की जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 पेटी देशी शराब और एक फोर्ड फीगो कार जब्त की है। जब्त किए गए माल की कीमत 3 लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 7 अगस्त 2025 को करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि दो व्यक्ति फोर्ड फीगो कार में अवैध शराब लेकर करही से सिरसौना की ओर जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने टीला खेल स्टेडियम के सामने चेकिंग पॉइंट लगाया। कुछ देर बाद कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। कार से देशी शराब की 22 पेटी और बियर की 3 पेटी बरामद हुई। कुल 234 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये है।


कार में सवार दोनों आरोपियों की पहचान नरेश लोधी और प्रवेश लोधी के रूप में हुई। नरेश लोधी (28) राजपुर कछौआ थाना पिछोर का निवासी है। प्रवेश लोधी (36) ग्राम जराय थाना पिछोर का रहने वाला है। पुलिस ने जब उनसे शराब के वैध लाइसेंस मांगे तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब पुष्पेंन्द्र ने कार में लोड कराई थी। इसे गोविंद लोधी, दीपक लोधी और सुदर्शन के पास पहुंचाना था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना करैरा में अपराध क्रमांक 585/25 दर्ज किया है। यह मामला धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त फोर्ड फीगो कार की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!