Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने 3 घंटे के भीतर 3 लाख 50 हजार का माल जप्त कर आरोपी अभिषेक गोस्वामी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सुरवाया पुलिस ने जेसीवी हेमर (ब्रेकर) चोरी के अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस मे कार्यवाही करते हुये चोरी गया माल बरामद कर आरोपी अभिषेक गोस्वामी को गिरफ्तार किया है.

बता दें की थाना सुरवाया पर दिनांक 6 अगस्त 2025 को मोहित अहिरवार ने अपनी जेसीवी के हैमर (ब्रेकर) कीमत 3 लाख 50 हजार रूपये का चोरी होने पर रिपोर्ट की थी थाना सुरवाया पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 

सुरवाया थाना प्रभारी अरविंद छारी ने बताया की रिपोर्ट होने के 03 घण्टे के भीतर चोरी की घटना का पर्दाफाश कर चोरी गया हेमर (ब्रेकर) कीमत 3 लाख 50 हजार रूपये वरामद कर आरोपी अभिषेक पुत्र भरत गोस्वामी उम्र 25 निवासी ग्राम बेरजा थाना बैराड हाल शंकर जी के मंदिर के पास नवाब साहब रोड शिवपरी को गिरफ्तार किया गया.

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द छारी, सउनि विवेक भट्ट, प्रआर0 409 हर्ष झा, प्रआर0 850 मनीष सैन, आर0 1030 देशराज राठौर , आर0 1117 रमाकांत पाराशर, आर0 51 जसपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!