2022-23 में एक ही दुकान से मिलेगी देशी व अंग्रेजी शराब, टेंडर प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू / Shivpuri News

शिवपुरी। नई आबकारी नीति के तहत वर्ष 2022-23 (1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक) शिवपुरी में देशी-विदेशी मदिरा दुकानों का ई टेण्डर के माध्यम से ऑनलाइन निष्पादन की कार्रवाई की जाएगी। जिसके तहत ई-टेंडर के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड व ई टेंडर ऑफर सबमिट 1 फरवरी से सुबह 10 बजे से 11 फरवरी तक दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे ऑन लाइन टेंडर प्रपत्र खोले जाएंगे। वहीं टेंडर खेालने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिला समिति व ई-टेंडर के माध्यम से निराकरण किए जाएंगे। खास बात यह है कि नई नीति के तहत अब जिले की सभी 113 मदिरा दुकानें कम्पोजिट शॉप होंगी यानि कि देशी एवं विदेशी शराब दोनों ही विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। वहीं ड्यूटी दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। विदेशी की ड्यूटी दरों में लगभग 10 प्रतिशत की कमी गई है। अधिक जानकारी के लिए आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़, राकेशसिंह राणा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी तथा जिला आबकारी कार्यालय एवं एनआईसी के पोर्टल से भी प्राप्त की जा सकती है।