Press "Enter" to skip to content

एटीएम पहुंचे रिटायर्ड कर्मी धोखाधड़ी का हुआ शिकार, एटीएम बदलकर बदमाशों ने की 22 हजार 900 रुपए की धोखाधड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी में वाणिज्य कर विभाग से रिटायर्ड मांगीलाल ओझा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

महाराणा प्रताप कालौनी ने मांगीलाल ओझा ने बताया कि 4 जुलाई को सुबह 10 बजकर 55 मिनट गुरुद्वारा चौराहा स्थित एसबीआई के एटीएम पैसे निकालने पहुंचा था। तभी एटीएम के भीतर उनके पीछे दो अज्ञात युवक खड़े थे। जब उन्होंने एटीएम को मशीन में पैसे निकालने के लिए लगाया तभी दोनों युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा कर एटीएम बदल लिया।

जब वह अपने घर पहुंचे और एटीएम देखा तब उन्हें पता चला कि उनका एटीएम बदल दिया गया है। वह तत्काल गुरुद्वारा चौराहा की एसबीआई ब्रांच पहुंचे। लेकिन उनके एटीएम ब्लॉक करने में देरी की गई। लेकिन तब तक 22 हजार 900 रुपए निकाल लिए गए। जिसकी सूचना उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज के जरिए मिली। इसकी शिकायत बैंक सहित पुलिस में दर्ज कराई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मांगीलाल का आरोप है कि समय पर अगर बैंक में एटीएम ब्लॉक हो जाता तो उनके साथ धोखाधड़ी रुक सकती थी। कुछ ही देर में झांसी तिराहा क्षेत्र के एटीएम से यह पैसे निकाल लिए गए थे। इसी के चलते आज वह एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!