शिवपुरी। बजरंग दल जिला शिवपुरी के सुरक्षा प्रमुख के पद पर कार्यरत सुनील राठौर को बजरंग दल जिला संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मध्यभारत की प्रांत बैठक में सुनील को जिला संयोजक बनाने की घोषणा की गई।
बजरंग दल के नवनियुक्त जिला संयोजक राठौर ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी पर में खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और बजरंग दल की विचारधारा को समाज में जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। श्री राठौर ने कहा कि मैं विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। हम बजरंग दल के मूल मंत्र सेवा-सुरक्षा-संस्कार के तहत राष्ट्र व समाज हित में निरंतर कार्य करेंगे।







Be First to Comment