Press "Enter" to skip to content

स्कूल की प्रधानाध्यापक ने खेल मैदान में कर डाली खेती, बोलीं थोड़ी सी जमीन पर खेती कर ली तो क्या गलत कर दिया / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियाधाना विकासखंड अंतर्गत ग्राम झूतरी में माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने स्कूल के खेल मैदान में खेती कर डाली। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों को दर्ज करवाई है। डीपीसी ने पूरे मामले की विवेचना शुरू करवा दी है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के अनुसार शासकीय माध्यमिक विद्यालय झूतरी में प्रधानाध्यापक के पद पर रजनी पचौरी नाम की शिक्षिका पदस्थ है। शिक्षिका ने स्कूल के दो बीघा के खेल मैदान में जुताई करवा कर मूंग की फसल की बोबनी कर दी है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को खेलने में परेशानी आ रही है। ग्रामीणों ने जब इस संबंध में महिला शिक्षिका रजनी पचौरी से बात की तो उनका कहना था कि बच्चों के खेलने के लिए काफी जगह पड़ी हुई है। उसने अगर थोड़ी सी जमीन पर खेती कर ली है तो उसमें क्या गलत कर दिया है। कलेक्टर को दर्ज कराई गई उक्त शिकायत पर डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीपीसी सिकरवार के अनुसार उन्होंने बीआरसीसी को भेजकर पंचनामा आदि बनवा लिया है। उनके अनुसार मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल का खेल मैदान है, वही रहेगा
ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवा कर शिक्षिका के कब्जे से अतिक्रमित खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है। इस पर डीपीसी का कहना है कि स्कूल का खेल मैदान, स्कूल का ही रहेगा। इसका उपयोग बच्चों के खेलने के लिए ही किया जाएगा। इस पर कोई अतिक्रमण नहीं कर पाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!