आरक्षक मिला बिना मास्क के तो यातायात प्रभारी ने काट दिया 1 हजार का चालान, बस भी की चैक / Shivpuri News

शिवपुरी। आज यातायात पुलिस द्वारा 18 बटालियन पर बसों की चेकिंग की जा रही थी जिसमें लगभग दो दर्जन बसों को चेक किया गया इसमें इनके दस्तावेज, ओवरलोडिंग, कोविड गार्डलाइन की चेकिंग की गई। बस क्रमांक MP33P6761 को चेक किया तो इसमें बिना मास्क के लोग बैठा थे जिसमें एक आरक्षक अवधेश शर्मा भी बिना मास्क के था इसके बाद यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा इन पर बिना मास्क की कार्रवाई की गई एवं बस पर कोविड गार्डलाइन का उल्लंघन करने पर 1000 का जुर्माना किया गया।